Breaking News

आज त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर हो रही है वोटिंग

16 Feb, 2023 516

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
आज त्रिपुरा (Tripura) की 60 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। राज्य के 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही कतार देखने को मिल रही है। इन 60 सीटों पर कुल 259 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। त्रिपुरा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। चुनाव में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन सत्ता में वापसी का प्रयास करेगी। वहीं सीपीआई (एम)-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी भी कई सीटों पर दांव लगा रही है। वोटों की गिनती दो मार्च को की जाएगी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha) ने अगरतला (Agartala) में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि कांग्रेस और वाम ने जो अपवित्र गठबंधन किया है वह हारे और राज्य में शांति रहे। वहीं इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के लोग रिकॉर्ड संख्या में वोट करें। मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं। बता दें कि मतदाताओं में उत्साह का माहौल है।

अन्य खबरे