Breaking News

आज बीकानेर में राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन

27 Feb, 2023 627

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) औपचारिक रूप से राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव (National Cultural Festival) का उद्घाटन करेंगी। उनका दोपहर 3.25 बजे बीकानेर पहुंचने का कार्यक्रम है और उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति शाम 5.50 बजे राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगी।शहर के साथ-साथ डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम में भी सुरक्षा के लिहाज से करीब 1,200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। राष्ट्रपति वायुसेना के विशेष विमान से बीकानेर पहुंचेंगी, जो वायु सेना की विशेष हवाई पट्टी पर उतरेगा।शाम करीब 4 बजे उनके साथ देश भर के कलाकार शामिल होंगे। राष्ट्रपति यहां राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करते हुए आम लोगों को संबोधित करेंगी और राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव पर अपने विचार रखेंगी।

अन्य खबरे