Breaking News

आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

15 Jan, 2023 713

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज मकर संक्रांति के अवसर पर आज देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन की सौगात दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने सिकंदराबाद और विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि उत्सव के इस माहौल में आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को शानदार तोहफा मिल रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस एक तरह से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की साझा संस्कृति और साझा विरासत को जोड़ेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज #ArmyDay भी है। हर भारतीय को सेना पर गर्व है। राष्ट्र और उसकी सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना का योगदान, इसकी वीरता अद्वितीय है। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन नए भारत के संकल्पों और क्षमता की प्रतीक है। यह उस भारत का प्रतीक है जो तेजी से बदलाव की राह पर चल पड़ा है- एक ऐसा भारत जो अपने सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बेचैन है; वह भारत जो अपने लक्ष्यों को तेजी से हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो हर चीज का सर्वश्रेष्ठ चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है जो अपने सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना चाहता है। यह उस भारत का प्रतीक है जो औपनिवेशिक मानसिकता से निकलकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। बता दें कि रेल यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद सुविधाजनक है।

अन्य खबरे