Breaking News

ईडी ने कश्मीर में नौ स्थानों पर की छापेमारी

09 Mar, 2023 791

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कश्मीर में नौ स्थानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है। मामला पाकिस्तान के विभिन्न कॉलेजों में स्थानीय लोगों को एमबीबीएस सीट के आवंटन रैकेट से जुड़ा हुआ है। ईडी की टीम हुर्रियत नेता काजी यासिर और जम्मू-कश्मीर साल्वेशन मूवमेंट के अध्यक्ष जफर भट्ट के घरों की तलाशी ले रही है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी (central investigation agency) ने आज सुबह स्थानीय पुलिस के साथ श्रीनगर के बाग-ए-मोहताब इलाके में जम्मू-कश्मीर मुक्ति आंदोलन के अध्यक्ष जफर भट्ट के घर पर दबिश दी। वहीं, एक दूसरी टीम ने अनंतनाग के काजी मोहल्ला इलाके में हुर्रियत नेता काजी यासिर के घर पर छापा मारा। ईडी की छापेमारी से तय है कि अनेक तथ्य सामने आएंगे।

अन्य खबरे