Breaking News

एक अप्रैल से शुरू होगी जनगणना, पूछे जाएंगे 31 सवाल

10 Jan, 2020 1178

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

आगामी एक अप्रैल महीने से देश में जनगणना शुरू हो जाएगी. इस दौरान से 31 सवाल पूछे जायेंगे. गौरतलब है की जनगणना हर दस साल में एक बार की जाती है. साल 2011 में इससे पहले देश की जनगणना हुई थी, अब 2021 में जनगणना हो रही है. जनगणना-2021 के लिए मोदी सरकार ने बजट पारित कर दिया है. मोदी कैबिनेट में पिछले दिनो जनगणना-2021 के लिए 8000 करोड़ से अधिक का बजट पारित किया है. एक अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर मोदी सरकार ने पूछे जाने वाले सवालों की एक लिस्ट जारी की है. रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त ने अधिसूचना जारी कर बताया कि जनगणना अधिकारी द्वारा एक अप्रैल से 30 सितंबर, 2021 तक निर्धारित ‘हाउसलिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस’ के दौरान 31 सवाल पूछे जाएंगे.

1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी या जनगणनना नंबर)

2. सेंसस हाउस नंबर

3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में इस्तेमाल किया गया मैटीरियल
4. मकान का इस्तेमाल किस चीज़ के लिए हो रहा है
5. मकान की स्थिति
6. मकान का नंबर

7. घर में आमतौर पर रहने वाले लोगों की कुल संख्या

8. घर के मुखिया का नाम
9. मुखिया का लिंग
10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या किसी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
11. मकान का ओनरशिप स्टेटस
12. मकान में मौजूद कमरों की संख्या
13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं
14. पीने के पानी का मुख्य स्रोत
15. घर में पानी का स्रोत
16. बिजली का मुख्य स्रोत
17. घर शौचालय है या नहीं
18. किस तरह के शौचालय हैं
19. ड्रेनेज सिस्टम के बारे में
20. वॉशरूम है या नहीं
21. रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं
22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन
23. रेडियो/ट्रांजिस्टर
24. टेलीविजन
25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
27. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
28. साइकल/स्कूटर/मोटरसाइकल/मोपेड
29. कार/जीप/वैन
30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से इस्तेमाल होता है
31. मोबाइल नंबर

अन्य खबरे