एक दिन में आए कोरोना के सबसे कम सिर्फ 29,163 नए मामले
17 Nov, 2020
697
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के बीच देश में बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है. सोमवार को पिछले चार महीने में कोरोना वायरस के 24 घंटे में सबसे कम मामले सामने आए. देश में पिछले 24 घंटे में 30,000 से भी कम कोरोना के नए केस दर्ज किए गए. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में मात्र 29,163 नए केस सामने आए. 14 जुलाई के बाद देश में 24 घंटे यानी एक दिन के दौरान यह सबसे कम मामले हैं. पिछली बार आज से कम 14 जुलाई को 28,498 नए मामले सामने आए थे. इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 88,74,290 हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 449 मरीज़ों की कोरोना से मौत हुई. इसके साथ ही देश में कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों की कुल संख्या 1,30,519 पर पहुंच गई है. ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 40,791 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं. इसके साथ ही देश में कोरोना से रिकवरी रेट 93.42 प्रतिशत पर आ गई है. अब एक्टिव मरीज़ सिर्फ 5.1 प्रतिशत ही बचे हैं. अभी देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4,53,401 है. वहीं अगर डेथ रेट की बात करें तो कोरोना डेथ रेट देश में 1.47 प्रतिशत है. जबकि पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.45 प्रतिशत पर आ गई है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों की तुलना में देश में ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या तेजी से बढ़ी है. देश के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है. इसके साथ ही देश में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 82,90,370 पर पहुंच चुकी है. पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 8,44,382 टेस्ट हुए. इसके साथ ही देश में कुल 12 करोड़ 65 लाख 42 हजार 907 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है. कोरोना टेस्टिंग के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी आगे चल रहा है. अभी पूरी दुनिया में पांच करोड़ 53 लाख 35 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. बता दें कि अभी भी कोरोना से संभलकर रहने की ज़रूरत है.