एक दिन में कोरोना का आंकड़ा 97,570 के पार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज भी कोरोना संकट से दुनिया के अनेक देश प्रभावित हैं अगर बात भारत की करें तो यहाँ सिर्फ एक दिन के भीतर भारी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं. बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 97,570 नए मामले सामने आए और 1,201 मौतें हुई हैं. अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 46,59,985 हो गई है जिसमें 9,58,316 सक्रिय मामले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अबतक 36,24,197 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं जबकि कुल मरने वालों की संख्या 77,472 हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक़ 11 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,51,89,226 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,91,251 सैंपल कल टेस्ट किए गए. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च द्वारा किए गए एक राष्ट्रीय सीरोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भारत के आधिकारिक कोरोना वायरस केस काउंट ने संक्रमित लोगों की संख्या को कम करके आंका है. शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 24,886 नए मामले सामने आए. राज्य में मामलों की कुल संख्या दस लाख को पार कर गई है. राज्य में मामलों की कुल संख्या 10,15,681 है जिनमें 7,15,023 डिस्चार्ज, 2,71,566 सक्रिय मामले और 28,724 मौतें शामिल हैं. बता दें कि कोरोना का खौफ लगातार बरकरार है.