Breaking News

एमपी में हरदा धमाके के बाद प्रशासन ने 12 पटाखा फैक्ट्रियों को सील किया

08 Feb, 2024 772

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
एक बड़ी करवाई के तहत मध्यप्रदेश के हरदा में जिला प्रशासन ने पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से हुई जनहानि के दृष्टिगत यहां संचालित 12 पटाखा फैक्ट्ररियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के बैरागड क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को विस्फोट से हुई जनहानि के परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा जिले में संचालित सभी 12 पटाखा फ़ैक्टरियों को शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन एवं मापदंडों के अनुरूप न होने पर तत्काल प्रभाव से सील किया गया। इनमें जिले के ग्राम पीपलपानी, तहसील सिराली की दो, ग्राम कुंजरगावं, तहसील हंडिया की तीन, ग्राम हंडिया की 1, ग्राम बैरागढ़, तहसील हरदा की चार, ग्राम रहटाखुर्द, तहसील हरदा की ती एवं ग्राम दूधकच्छ, तहसील हरदा की पटाखा फैक्ट्रियां शामिल हैं। बता दें कि हरदा पटाखा फैक्ट्री में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। आठ फरवरी की सुबह यहां मलबे से एक और शव मिला। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है उनके परिजनों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दे दी है। साथ ही पांच गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए और अन्य घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। दूसरी ओर प्रशासन ने मुख्य आरोपी का घर और फैक्ट्री सील कर दी है। धमाका मामले को लेकर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। बता दें कि एमपी सरकार में कहा है कि दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबरे