प्रकाश अंबेडकर को मिला मुंबई बंद सम्राट का टाइटल
सौम्य सिंह/in24 न्यूज़
भीमा कोरेगाव हिंसा के बाद मुंबई बंद कराने की वजह से संविधान निर्माता भीम राव आंबेडकर के नाती और भरिप बहुजन महासंघ के नेता प्रकाश आंबेडकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्हें शिवसेना का एकाधिकार समझा जाता था, लेकिन प्रकाश अब नए 'बंद सम्राट' के तौर पर उभरे हैं।
मुंबई बंद के ऐलान के प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि, यह मराठी माणूस की तरफ महज एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी। पिछड़े समुदाय को शहरी विकास से अक्सर दूर रखा गया है। आपको बता दे कि बंद का असर कुंभारवाड़ा, धारावी, सायन में ज्यादा दिखा क्योंकि यहाँ दलित समुदाय के लोग जयादा तादाद में मौजद रहते है।
प्रकाश ने आरएसएस और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमारा समाज पहले ही जाति के आधार पर बंटा हुआ है। कुछ संगठन अपने लाभ के लिए इसे और भी भड़का रहे हैं। वे राजनीतिक तौर पर अपना दबाव बनाए रखने के लिए यह सब कर रहे हैं और भीमा-कोरेगांव की हिंसा भी इसी की एक झलक है। ये संगठन भारत को पाकिस्तान जैसा ही बना देना चाहते हैं।'