Breaking News

कच्छ से पीएम मोदी ने सोलर पार्क का किया शिलान्यास, किसानों से की मुलाक़ात

15 Dec, 2020 775

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कच्छ के एक दिवसीय दौरे पर शिरकत की। कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के उन्होंने कच्छ के कृषक समुदाय के अलावा गुजरात के सिख किसानों से भी मुलाकात की. बता दें कि प्रधानमंत्री ने कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास किया और कच्छ में धोरडो के किसानों और कलाकारों के साथ संवाद स्थापित कि मुख्य कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने कच्छ के किसानों के साथ चर्चा भी की. राज्य के सूचना विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भारत-पाक सीमा के पास बसे सिख किसानों को प्रधानमंत्री से संवाद के लिए आमंत्रित किया गया। कच्छ जिले की लखपत तालुका में और इसके आसपास मिलाकर करीब 5,000 सिख परिवार रहते हैं। उल्लेबता दें कि नए कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की उपस्थिति में खावडा में विश्व के सबसे बड़े मिश्रित नवीन ऊर्जा पार्क और अरब सागर तट के पास मांडवी में खारे पानी को इस्तेमाल योग्य बनाने वाले एक संयंत्र का डिजिटल तरीके से शिलान्यास किया. कच्छ में 30,000 मेगावाट का मिश्रित नवीन ऊर्जा पार्क में सौर पैनल और पवनचक्की की मदद से ऊर्जा पैदा की जाएगी। वह कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र में खारे पानी को इस्तेमाल योग्य बनाने वाले चार और संयंत्रों का शिलान्यास करेंगे । वह कच्छ जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ, सरहद डेयरी द्वारा स्थापित किए जाने वाले एक संयंत्र का भी शिलान्यास किया। इस संयंत्र में दो लाख लीटर दूध को प्रशीतित करने की क्षमता होगी। पीएम मोदी ने केंद्र की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत डेयरी संयंत्र का भी शिलान्यास किया।  किसानों के संदर्भ में उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलै कि उन्हें दिग्भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है. किसानों की हर शंका के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है.

अन्य खबरे