किसानों के खाते में जाएंगे दो-दो हज़ार रुपए
संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश के अन्नदाताओं के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उनके बैंक खातों में दो-दो हज़ार देने जा रही है. गौरतलब है कि यह उन किसानों के लिए नए साल का तोहफा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिनों के कर्नाटक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह नए साल में देश के 6 करोड़ किसानों को तोहफा देंगे. दरअसल, पीएम मोदी गुरुवार को देश के छह करोड़ किसानों के खातों में पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत दिसंबर महीने की किस्त के रूप में 12,000 करोड़ रुपये भेजेंगे. हालांकि इस योजना का लाभ पश्चिम बंगाल के किसानों को नहीं मिल पाएगे. क्योंकि वहां के किसान अब तक पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़ पाए हैं. पीएम मोदी आज कर्नाटक के तुमकूर में आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना के तहत तीसरी किस्त जारी करेंगे. इसमें लाभार्थी किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. जो दिसंबर महीने की किस्त के रूप में होंगे.पीएम-किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देशभर के किसान उठा रहे हैं, पश्चिम बंगाल के किसान इस योजना के लाभ से अभी तक वंचित हैं. बता दें कि पंजीकृत किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ तभी मिल पाता है. जब प्रदेश सरकार द्वारा इनके पात्र लाभार्थी होने का सत्यापन किया जाएगा. लेकिन पश्चिम बंगाल की सरकार अभी तक 70 लाख किसाों का सत्यापन नहीं कर पाई है. पीएम-किसान सम्मान निधि पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के विवरण राज्य सरकारों को भेजे जाते हैं. जहां से आधार और भू-राजस्व के रिकॉर्ड की जांच के बाद उनकी पात्रता की जांच की जाती है. जांच की इन प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही पात्र किसानों के खाते में पीएम-किसान योजना के तहत भेजे जाने वाले रुपये मिलते हैं.