Breaking News

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की बिगड़ी तबीयत हुए अस्पताल में भर्ती

20 Aug, 2021 793

संवाददाता/in24 न्यूज़
हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज की आज तबीयत खराब हो गई। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डाक्टरों की निगरानी में हैं। तबीयत खराब होने के कारण अनिल विज का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार रद्द कर दिया गया है। कल भी अनिल विज ने ऑक्सीजन लगाकर दफ्तर में काम किया था। अगर उनकी तबीयत में सुधार हुआ, तभी विधानसभा की कार्यवाही में आगे भाग लेंगे। विज हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे और इसी दौरान उनको सांस लेने में कुछ परेशानी का अनुभव हुआ। इसके बाद डाक्‍टरों ने उनकी जांच की तो आक्‍सीजन लेवल गिरा हुआ पाया गया। इसके बाद डाक्‍टरों ने उनको अपनी निगरानी में ले लिया। डाक्‍टर उनका इलाज कर रहे हैं और उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि कुछ वक्त पहले अनिल विज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। अनिल विज वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हो चुके हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी उनकी तबीयत में कुछ गिरावट आई थी। हालांकि, बीते कुछ दिनों से वह लगातार एक्टिव थे। लेकिन अब एक बार फिर तबीयत खराब होने के कारण वह विधानसभा का सत्र मिस कर सकते हैं।

अन्य खबरे