Breaking News

कोरोना की जानकारी के लिए सरकार ने शुरू की व्हाट्सएप सेवा

21 Mar, 2020 904
संवाददाता /in24 न्यूज़.
सोशल नेटवर्क कितना महत्त्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना के लेकर सरकार ने व्हट्सऐप  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को व्हाट्सएप पर एक हेल्थ अलर्ट लॉन्च किया जहां 1.5 बिलियन से अधिक उपयोगकर्ता सवाल पूछ सकते हैं. इसके माध्यम से उन्हें कोरोनो वायरस के बारे में चौबीसों घंटे विश्वसनीय जानकारी प्रदान की जाएगी. विश्व स्वास्थ्य संगठन हेल्थ अलर्ट से संपर्क करने के लिए फोन कॉन्टैक्ट्स में नंबर 41 79 893 1892 को सेव करें, और फिर शुरू करने के लिए व्हाट्सएप मैसेज में केवल 'Hi' शब्द को टेक्स्ट करें. यह सेवा आपको कई जानकारियां देगी. यह आपको दिनभर अपडेट करता रहेगा. आप whatsapp.com/coronavirus पर जाकर भी जानकारी पा सकते हैं. आप विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर कोरोना वायरस से जुड़े सभी सवालों का जवाब पा सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन हेल्थ अलर्ट अपने आप को संक्रमण से बचाने, ट्रैवल एडवाइजरी और नए कोरोनोवायरस से कैसे बचा जाए जैसे विषयों पर आधिकारिक जानकारी प्रदान करेगा. यह सेवा शुरू में अंग्रेजी में शुरू हो रही है, लेकिन आने वाले हफ्तों (अंग्रेजी, अरबी, चीनी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश) के भीतर सभी छह भाषाओं में उपलब्ध होगी. महानिदेशक डब्ल्यूएचओ टेड्रोस एडहोम ने कहा कि डिजिटल तकनीक हमें महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचनाओं को पाने में मदद कर सकती है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके. हमें फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे भागीदारों पर गर्व है, जो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सूचनाओं के साथ अरबों लोगों तक पहुंचने में हमारा समर्थन कर रहे हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाट्सएप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और यूएनडीपी के साथ साझेदारी में, व्हाट्सएप कोरोनोवायरस सूचना हब का शुभारंभ किया था. हब दुनियाभर के उपयोगकर्ताओं तक अफवाहों के प्रसार को कम करने और सटीक स्वास्थ्य जानकारी देने में मदद करता है.

अन्य खबरे