Breaking News

कोरोना से हुई शेर की मौत

01 May, 2021 774

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी का शिकार जहां सबसे अधिक इंसान हो रहा है, वहीं अब इसके खतरनाक और जानलेवा वायरस की चपेट में जानवर भी आने लगे हैं। इस जानलेवा वायरस की चपेट में आने से राजधानी में एक शेर की मौत हो गई है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कोरोना से शेर की मौत की पुष्टि की है। केंद्रीय वन मंत्रालय के डीआईजी राकेश जगेनिया ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में राज्यों के सभी राष्ट्रीय उद्यान सेंचुरी, संरक्षित वन क्षेत्र तत्काल प्रभाव से बंद करने की बात कही गई है। बता दें कि कोरोना मामलों का आंकड़ा 24 घंटे में चार लाख के पार चला गया है।

अन्य खबरे