क्या पीएम मोदी को है मुंबई में आतंकी हमले से खतरा ?
साक्षी शर्मा /in24न्यूज़
मुंबई में अक्सर आतंकी हमले और मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी आती रहती है जिसका अंजाम यह होता है की हर जगह पुलिस फाॅर्स तैनात करा दी जाती है। इसी प्रकार सोमवार रात 10 बजे मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फ़ोन आता है जिसमें इस बार मुंबई या फिर मुंबई के होटलों को नहीं बल्कि मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह जानकरी मुंबई पुलिस द्वारा मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक धमकी भरा कॉल आने के बाद सभी संभावित एजंसियों को सतर्क कर दिया गया और मुंबई पुलिस को भी तैनात कर दिया गया।
मुंबई पुलिस के अनुसार, फ़ोन करने वाले शख्स ने खुद का नाम इरफ़ान अहमद शेख बताया और कहा की वह इंडियन मुजाहिदीन नाम के आतंकी संगठन का सदस्य है। फ़ोन पर अपनी जानकारी देने के बाद वह किसी कोर्डवर्ड में इस्तेमाल संदिघ्ध बाते करता रहा। फोन आने के तुरंत बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई। मुंबई पुलिस भी अलर्ट पर हुई और मुंबई के एयरपोर्ट की सभी एजन्सियों को अलर्ट किया गया।
अब यह घटना ऐसे समय पर आई है जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 10 फ़रवरी को मुंबई दौरे पर आने वाले है। जिसमें पीएम मोदी द्वारा मुंबई - सोलापुर और मुंबई -शिरडी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन का उद्घटान किया जाएगा। इसी के मद्देनज़र पिछली बार की तरह ही मुंबई पुलिस ने 10 फ़रवरी को कड़ी सुरक्षा रखी है। जहाँ पीएम मोदी आएँगे वहां और उसी के साथ ही एयरपोर्ट, कोलाबा, माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग, एमआईडीसी, और अँधेरी पुलिस थाना क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, जैसे सभी तरह के गुब्बारे और रिमोट संचालित अत्यधिक हल्के विमान उड़ाने पर प्रतिबंधित लगाया गया है।
पुलिस उपायुक्त (अभियान) द्वारा आदेश जारी कर कहा गया की, 10 फ़रवरी पीएम मोदी के दौरे के कारण आशंका जताई जा रही है की मुंबई हवाई अड्डे, छत्रपति शिवजी महाराज टर्मिनस, आईएनएस शिकरा, और अँधेरी में मरोल में आतंकी हमले या फिर असामजिक तत्व ड्रोन, पैराग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल के जरिए हमला कर सकते है। साथ ही शांति भंग करते हुए मानव जीवन, स्वास्थ्य, सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बता दे अभी कुछ दिन पहले भी एनआईए को मुंबई में आतंकी हमले की धमकी मिली है। धमकी देनेवाला खुद को तालिबानी संगठन का बता रहा था। और ऐसे काई तरह के फेक कॉल्स मुंबई पुलिस या फिर एनआईए को मिल चुकी है।