Breaking News

क्यों मुंबई को मिल रही है आतंकी हमले की धमकी

03 Feb, 2023 836

साक्षीशर्मा\IN24NEWS

मुंबई को अक्सर कई बार आतंकी हमले की धमकी मिल चुकी है लेकिन हर बार वह कोई फेक कॉल निकल जाता है या फिर कोई मस्ती करता है। इस बार भी आज एनआईए को मुंबई में आतंकी हमले की धमकी मिली है। यह आतंकी हमले की जानकारी एनआईए ने मुंबई पुलिस को दी। जांच पड़ताल के बाद पता चला की यह आतंकी हमले की धमकी जो मेल द्वारा एनआईए को भेजा गया था वह किसी पकिस्तान के सर्वर का इस्तेमाल करके भेजा गया था।   

जिसने एनआईए को जो मेल आया था उसमें मुंबई में आतंकी हमला करने का मेसेज लिखा हुआ था और जिसने मेल किया था वह खुद को तालिबानी संगठन का बता रहा था। और लिखा था की यह मेल वह तालिबानी संगठन के प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर किया था। यह मेल आने के बाद मुंबई पुलिस द्वारा इसका असली सोर्स निकला गया और पुरे देश बाहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

आपको बता दे सिराजुद्दीन हक्कानी को तालिबान के सबसे खतरनाक गट, हक्कानी गट का मुखिया माना जाता है जिसको अफगानिस्तान में कार्यकारी गृहमंत्री बनाया गया है।  साथ ही अमेरिका जांच एजेंसी ने हक्कानी के रहने वाले जगह जकी जानकरी देनेवाले को 10 मिलियन डॉलर इनाम देने का एलान किया है। 

इससे पहले जनवरी में भी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल पर भी आतंकी हमले की धमकी भरी कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला। 

अन्य खबरे