Breaking News

गहरी खाई में बस गिरने से डोडा में 33 की मौत

15 Nov, 2023 683
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक बस अनियंत्रित होकर 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 33 यात्रियों की मौके पर ही मौत की खबर सामने आ रही है, 26 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि बुधवार को यात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और अस्सर के पास खाई में गिर गई। हादसे का पता चलते ही पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा ले जाया जा गया है। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। डोडा के उपायुक्त हरविंदर सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की और कहा कि हताहतों के बारे में विवरण का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

अन्य खबरे