Breaking News

नागपुर के महापौर संदीप जोशी पर फायरिंग

18 Dec, 2019 1168

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
नागपुर के महापौर संदीप जोशी पर बीती रात दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने महापौर पर तीन फायर किए लेकिन खुदकिस्मती से महापौर इस हमले में बचने में कामयाब रहे.नागपुर में इन दिनों महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. सुरक्षा के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. इसके बावजूद सुरक्षा बंदोबस्त को धता बताते हुए मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी करीब आधी रात को नागपुर के मेयर संदीप जोशी की कार पर अज्ञात हमलावरों ने बंदूक से जानलेवा हमला कर दिया. हमला वर्धा रोड पर एम्प्रेस पैलेस के पास हुआ. हालांकि घटना में महापौर बाल-बाल बच गए. बताया जाता है महापौर परिवार के साथ किसी काम से गए थे. लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार पर तीन राउंड फायर किया. इसके बाद बदमाश फरार हो गए. घटना के बाद जोशी का परिवार का दहशत में है. स्थानीय सिनेगांव पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. चार दिसम्बर को जोशी को धमकी भरा पत्र भी मिला था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसकी शिकायत भी सदर थाने में की गई थी. हाल ही में मेयर बने जोशी ने पदभार संभालने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ लगातार मुहिम चला रहे हैं. शायद ये कार्रवाई कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रही.

अन्य खबरे