Breaking News

गुजरात एटीएस ने किया एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार

20 Oct, 2023 594

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज गुजरात एटीएस (ATS) ने एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। ये जासूस भारत में रहकर एक पाकिस्तानी एजेंसी के लिए काम कर रहा था। गिरफ्तार किए गए जासूस व्यक्ति से पूछताछ में इसके साथ शामिल और लोगों का भी पता लगा है। इसके लिए एटीएस द्वारा पूरे गुजरात में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी शख्स गुजरात में रह रहा था और आनंद से बाहर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। मीडिया से बातचीत में एटीएस ने बताया कि एटीएस की टीम ने एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गुजरात में उसके अन्य कनेक्शन को लेकर भी जांच चल रही है। गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए जासूस व्यक्ति के पास से पैसे और कई सिम कार्ड बरामद हुए हैं। वहीं ये जासूस भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों के फोन से छेड़छाड़ करता था। बता दें कि गुजरात एटीएस द्वारा आठ जुलाई 2023 को भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाल एक शख्स को पकड़ा गया था। गुजरात एटीएस के मुताबिक, इस शख्स ने हनीट्रैप होने के बाद पाकिस्तान को खुफिया जानकारियां साझा की थी। एटीएस के मुताबिक, जानकारी देने के बदले में उसे 25 हजार रुपए भी मिले थे। पकड़े गए जासूस व्यक्ति की पहचान निलेश वालिया के रूप में हुई थी। वहीं गुजरात एटीएस  द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, यह व्यक्ति पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। निलेश नामक ये व्यक्ति पहले हनीट्रैप फंसा और फिर गुप्त जानकारी पाकिस्तान भेजी। जांच में सामने आया था कि निलेश अदिति के नाम से फेक प्रोफाइल से पाकिस्तान के हैंडलर से संपर्क में आया था। इसके बाद इसने बीएसएफ से जुड़ी कई अहम जानकारियां पाकिस्तान भेजी थीं।  बहरहाल, गुजरात एटीएस ने पाकिस्तानी जासूस को पकड़कर बता दिया है कि अगर किसी ने जासूसी कर दुश्मन देश को जानकारी दी तो उसकी खैर नहीं!

अन्य खबरे