Breaking News

छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकार देगी एक साल का लोन

08 Aug, 2020 888

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना के संकट काल में केंद्र सरकार ने छोटे व्यवसाय से जुड़े गरीबों के लिए एक बड़ा तोहफ़ा दिया है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देश में कई हफ्तों तक लॉकडाउन की स्थिति थी. इस दौरान सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, ठेले वालों और दुकान लगाने वालों के काम-काज पर काफी प्रभाव पड़ा है. इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने उन लोगों की सहायता करने के लिए एक योजना शुरु की है. केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना शुरू की है. इस योजना का लाभ ठेले वालों, खोमचे वालों, रेहड़ी-पटली वालों तथा चौराहों पर दुकान लगाने वालों को मिलेगा. इन लोगों को योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपये का लोन मिल सकेगा. इस लोन का पैसा वह अपने काम के लिए ले सकते हैं. इस लोन की किस्त जमा करने की मियाद 12 महीने है. सरकार के इस प्रयास से जाहिर है धंधा करनेवाले उन छोटे लोगों को फायदा होगा, जो कुछ करना तो चाहते हैं पर आर्थिक स्थिति उनकी कमज़ोर होती है.

अन्य खबरे