Breaking News

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने हथियार और गोला बारूद से भरा पैकेट किया बरामद

03 Apr, 2023 703

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज सुबह जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सांबा (Samba) जिले के विजयपुर क्षेत्र में पुलिस ने हथियार और गोला बारूद से भरा एक पैकेट बरामद किया। पुलिस ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों द्वारा शनिवार को संदिग्ध ड्रोन को खदेड़े जाने के बाद पुलिस ने जिले में तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान सांबा जिले के विजयपुर स्थित एम्स के पास रख बरोतियां के ऊपरी हिस्से में सोमवार सुबह एक पैकेट बरामद हुआ। बरामद किए गए सामान में चार चीनी हैंड ग्रेनेड, 48 राउंड वाली छह मैगजीन और तीन चीनी पिस्टल शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह पैकेट संदिग्ध ड्रोन द्वारा गिराया गया था। पुलिस ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाश अभियान के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

अन्य खबरे