Breaking News

जितनी गाड़ी चलेगी उतना ही टैक्स लगेगा टैक्स : गडकरी

20 Dec, 2023 744

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज राज्यसभा में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मार्च 2024 तक देश में राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस वे पर जितना चलो उतना टोल चुकाने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। गडकरी ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इस प्रौद्योगिकी का परीक्षण दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर किया गया है। अब इसको पूरी तरह से लागू करने की तैयारी चल रही है। इसमें लोकेशन आधारित टॉल की व्यवस्था है। इसमें जिनता किलोमीटर वाहन टोल रोड पर चलेगा उतना किलोमीटर का ही टोल देना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बैंकों और प्रौद्योगिकी कंपनियों को मिलकार एक कंपनी बनायी जा रही है जो इस व्यवस्था को संचालित करेगी। इससे राष्ट्रीय भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सलाना करीब 15 हजार करोड़ रुपए की बचत हो सकती है। एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि देश में लगभग शत प्रतिशत वाहनों में फास्टैग लगाने काम पूरा हो चुका है। अब तक आठ करोड़ फास्टैग लगाए जा चुके हैं। बता दें कि टोल टैक्स से परेशान लोगों के लिए यह राहत वाली बात होगी।

अन्य खबरे