Breaking News

पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर यूपी में हत्या

10 May, 2023 1369

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कानून व्यवस्था एकबार फिर उत्तर प्रदेश में लचर नज़र आ रही है। जालौन (Jalaun) में आज तड़के दो अज्ञात लोगों ने एक पुलिस कांस्टेबल (police constable) की गोली मारकर हत्या कर दी। कांस्टेबल तेजवीर सिंह ने दो संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने गोलियां चला दी जिसमें तेजवीर की मौत हो गई। इसके बाद दोनों अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि उत्तर प्रदेश में आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं!

अन्य खबरे