Breaking News

ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए, उमा भारती ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

20 Sep, 2023 484

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महिला आरक्षण के मामले में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की नेत्री उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संबंधित विधेयक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाओं को भी आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की है। सुश्री भारती ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट के साथ ही यहां मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक संसद में प्रस्तुत हुआ है। इसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 1996 में एचडी देवगौड़ा ने महिला आरक्षण संबंधी विधेयक संसद में प्रस्तुत किया था। तब भी उन्होंने आरक्षण संबंधी संशोधन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया था और उस समय वह सदन की स्टैंडिंग कमेटी को सौंप दिया गया, जिससे यह विधेयक विचाराधीन हो गया। सुश्री भारती ने अपनी पोस्ट में कहा कि इस विधेयक की सार्थकता एवं व्यापकता उस संशोधन के साथ ही होगी, जो उन्होंने प्रस्तुत किया था। बता दें कि दूसरी तरफ मायावती ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आरक्षण नहीं देने वाली। 

अन्य खबरे