Breaking News

झारखंड में दो मालगाड़ी ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर

26 Dec, 2021 874

संवाददाता /in24 न्यूज़.
आज झारखंड में एक ज़ोरदार टक्कर में दो रेल के टकराने की घटना सामने आई है। यह घटना सिमडेगा की है जहां दो मालगाड़ी ट्रेनों की आमने-सामने जबर्दस्त टक्कर हुई है। घटना हटिया-वांडामुंडा रेल खण्ड के कुरकुरा रेलवे स्टेशन के पास की है जहां दोनों मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। सूत्रों के मुताबिक कुरकुरा स्टेशन के लाइन नम्बर तीन में रांची की ओर से मालगाड़ी घुस रही थी इसी क्रम में राउरकेला बानो की ओर से रांची की ओर जानेवाली मालगाड़ी भी सिग्नल तोड़ते हुए तीन नम्बर लाइन में ही घुस गई और दोनों ट्रेन आमने सामने टकरा गई। दुर्घटना में क्षति का अभी कुछ स्प्ष्ट नहीं हो सका है। बानो में सायरन बजने एवं दुर्घटना की सूचने मिलते ही बानो रेल प्रशासन एवं रांची रेल मंडल के अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना होने तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि इन मालगाड़ियों में से एक अनलोडेड थी और एक लोडेड। दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर कैसे चल रही थीं, इसको लेकर रांची रेल डिवीजन के ऑपरेशनल विभाग सवालों के घेरे में है। खबरों के मुताबिक़ डीआरएम का कहना है कि पहली नजर में इस हादसे की वजह ब्रेक फेल होना हो सकती है। बहरहाल आगे की कार्रवाई जारी है। 

अन्य खबरे