Breaking News

सायरा बानो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुईं भर्ती

01 Sep, 2021 985

संवाददाता/in24 न्यूज़
फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो को ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हाल ही में मशहूर अभिनेता और सायरा बानो के पति दिलीप कुमार का निधन हो गया था जिसके बाद सायरा बानो को बेहद सदमा लगा था। गौरतलब है कि सायरा बनो को सांस लेने में भी दिक्क्त हो रही थी। फिलहाल उनकी हर तरह की जांच चल रही है और उन्हें आईसीओ में रखा गया है। अस्पताल के मुताबिक़ उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

अन्य खबरे