Breaking News

नाव को एंबुलेंस बनाकर कोरोना में मदद

11 May, 2021 785

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट के बीच अनेक लोग अपनी तरफ से मदद देने के अभियान में जुटे हुए हैं। उन्हीं मददगारों में से एक हैं जम्मू-कश्मीर के तारिक़ अहमद पतलू, जिन्होंने श्रीनगर की डल झील पर नाव को ही एंबुलेंस बना डाला है। इसके जरिए तारिक अहमद कोविड-19 के मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह लाने-ले जाने में उनकी मदद करते हैं। तारिक़ ने यह काम तब शुरू किया जब वह खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए थे और उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।  जब वह कोरोना पॉजिटिव हुए तो किसी ने भी उन्हें अस्पताल ले जाने में मदद नहीं की, ऐसे में वह जब ठीक हुए तो उन्होंने फैसला किया कि वह एक एंबुलेंस बनाएंगे जो डल झील के जरिए लोगों को अस्पताल पहुंचाने में उनकी मदद करेगी। इस फ्लोटिंग एंबुलेंस को बनाने में तारिक को बहुत सी दिक्कतें भी हुईं, लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और वह इसमें कामयाब हुए। वह आज डल झील के रास्ते मरीज़ों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपने ही खर्चे पर नाव पर इस फ्लोटिंग एंबुलेंस को तैयार किया और आज वह डल झील के आस-पास रहने वाले लोगों को फ्री में इमरजेंसी के दौरान अस्पताल पहुंचाने में मरीज़ों की मदद कर रहे हैं। वह कहते हैं कि बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों और घरों में स्थिति को देखते हुए मैंने लोगों के लिए यह सुविधा स्थापित की है, जिसमें पीपीई किट, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर आदि उपलब्ध हैं। इस सुविधा से स्थानीय लोगों को बेहद राहत मिल रही है।

अन्य खबरे