लॉकडाउन में सलमान ने खाया घोड़े के साथ घास
संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक्टर सलमान खान के जाननेवालों को पता है कि सलमान खान जिसे पसंद करते हैं उसपर प्यार लुटा देते हैं. सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह घोड़े के साथ घास खाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा कि अपने प्यार के साथ नाश्ता करते हुए! इस वीडियो में सलमान पहले खुद घास खाते हैं, फिर अपने हाथों से घोड़े को घास खिलाते हैं। इस वीडियो में सलमान का अंदाज देखने लायक है। वीडियो के अंत में वह कहते हैं घास बढ़िया है। फिलहाल देश में लगे 21 दिन के लॉकडाउन के कारण अपने परिवार से दूर है। उन्होंने हाल ही में अपने भतीजे निर्वाण खान के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह अभी घर से दूर हैं और लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि वह अपने पिता से तीन हफ्तों से नहीं मिले हैं। इसके साथ ही सलमान ने प्रशंसकों को लॉकडाउन का पालन करने और सुरक्षित रहने की भी सलाह दी थी। वहीं सलमान ने शब-ए-बारात के दौरान लॉकडाउन का पालन करने वालों की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर अपने प्रशंसकों को स्थिति की गंभीरता को समझने के लिए धन्यवाद दिया।