Breaking News

तबाही के बाद केदारनाथ का गौरव फिर लौटा, मैं सौभाग्यशाली कि मुझे सेवा का मौका मिला : पीएम मोदी

05 Nov, 2021 728

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज फिर से एकबार केदारनाथ का स्वरूप दर्शनीय हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह उत्तराखंड में केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां पीएम मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया। आदिगुरु शंकराचार्य की मूर्ति और समाधि का अनावरण व ढांचागत परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद एक कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। मोदी के संबोधन का ज्यादातर हिस्सा वैसे अध्यात्म पर केंद्रित था। लेकिन राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते पीएम ने यहां अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। पीएम ने उत्तराखंड के युवाओं से यह भी कहा कि अब पहाड़ का पानी और जवानी दोनों उत्तराखंड के काम आएंगे।पीएम ने उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों के बारे में कहा कि चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाइवेज से जुड़ रहे हैं। आगे बताया गया कि भविष्य में यहां केदारनाथ तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पीएम ने आगे कहा कि पास ही मैं मौजूद हेमकुंड साहिब के दर्शन आसान करने के लिए भी रोप-वे बनाने की तैयारी है। बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था। जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा? लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी की ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा। तबाही के बाद केदारनाथ का गौरव फिर लौट आया है, मैं सौभाग्यशाली कि मुझे सेवा का मौका मिला।मोदी बोले कि कहा जाता है कि पहाड़ का पानी, पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती। अब पानी भी पहाड़ के काम आएगा, जवानी भी पहाड़ के काम आएगी। उत्तराखंड से पलायन को रोकना है। अगला दशक उत्तराखंड का है। मोदी बोले यहां पर्यटन को काफी बढ़ने वाला है। यह दशक उत्तराखंड का है। अगले 10 वर्षों में, राज्य में पिछले 100 वर्षों की तुलना में अधिक पर्यटक आएंगे। बता दें कि अब जल्द ही यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलेगी।  

अन्य खबरे