तिरंगे का अपमान देख बहुत दु:खी हुआ देश : पीएम मोदी
संवाददाता/in24 न्यूज़।
मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचार देश से शेयर करते हैं. हाल-फिलहाल देश में जस तरह तिरंगे का अपमान हुआ उससे पीएम समेत देश दुःखी हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी ने आज एक बार फिर अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई तिरंगे की अपमान वाली घटना का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश तिरंगे का अपमान देख बहुत दुःखी हुआ. इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी बात की. पीएम मोदी ने कहा कि हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है. पिछले साल हमने असाधारण संयम तथा साहस का परिचय दिया. इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने देश को और आगे ले जाना है. पीएम मोदी ने कहा कि 23 जनवरी को हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया. इसके बाद 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस की शानदार परेड देखी. पीएम मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि इस महीने क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर देखने को मिली. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद बहुत ही शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती. इस दौरान हमारे खिलाड़ियों का हार्ड वर्क तथा टीम वर्क प्रेरित करने वाला रहा. पीएम मोदी ने कहा कि साल की शुरुआत के साथ कोरोना को लेकर हमारी लड़ाई को लगभग एक साल हो गया है. कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी. अब हमारा टीकाकरण अभियान भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 दिन में भारत ने 30 लाख से ज्यादा कोरोना वॉरियर्स को टीका लगाया है. बता दें कि पीएम मोदी की बातचीत से देश सदैव अवगत होता रहता है.