Breaking News

देश की खातिर दी नागपुर के वीर सपूत ने अपनी शहादत

16 Nov, 2020 789
संवाददाता/in 24 न्यूज़।  
जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जवाबी कारवाई में काटोल के सपूत भुषण रमेश सतई शहिद हो गए.उनका पार्थिव शरीर भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से नागपुर एयरपोर्ट पहुंचा।जहां भारतीय सेना के विशेष दल ने शहीद को सम्मान पूर्वक विमान से उतारा जिसके बाद शहीद के पार्थिव शरीर को कामठी के मिलिट्री हास्पिटल ले गया जाया।सोमवार की सुबह 8 बजे मिलिट्री अस्पताल परिसर में शहिद भूषण सतई को सलामी दी गई। इस मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और उर्जा मंत्री नितिन राउत ने शहिद भूषण रमेश सतई को श्रद्धांजलि दी.भूषण सतई ६-मराठा बटालियन मे बतौर नायक पद पर कार्यरत थे.अभी एक साल पहले ही जम्मू कश्मीर में उनकी तैनाती हुई थी.उनके परिवार मे पिता रमेश सतई ,मॉ सरिता, छोटा भाई लेखनदास, और बहन सरिता है। आज शहीद की शहादत पर पूरा इलाक़ा पूरा शहर शोकाकुल है. जहां शहीद के परिवार को अपने बेटे पर गर्व है तो वहीं उसके चले जाने का गम भी है 

अन्य खबरे