Breaking News

देश भर में कोरोना वायरस का मामला 23,077 तक पहुंचा

24 Apr, 2020 937

संवाददाता/in24 न्यूज़।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1684 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कुल मामलों की संख्‍या बढ़कर 23,077 हो गई है। देश में अब तक 718 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 23.57प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में 491 लोग ठीक हुए हैं। अब कोरोना से कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4748 हो गई है। शुक्रवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएम आर ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। इसमें बताया गया कि 24 घंटे में देश में 37 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 28 दिनों में देश में 15 और जिलों में कोरोना वायरस  का कोई नया मामला नहीं आया है।अब तक देश के 80 जिले ऐसे हैं, जिनमें पिछले 14 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के एक भी नए केस नहीं आए हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से सेक्रेटरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जो क्षेत्र कंटनमेंट या हॉटस्‍पॉट नहीं है वहां 20 अप्रैल से कुछ आर्थिक गतिविधियों को सुचारु ढंग से चलाने के लिए क्षेत्रों में छूट दी है। छूट के दौरान नियमों का सख्‍ती से पालन हो। आईएमसीटी की दो टीमों ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दी है। इसमें लॉकडाउन को प्रभावी बताया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ गलत जानकारी मिलने की वजह से लोगों में आशंका थी कि फैक्ट्री में कोई कोरोना केस मिलने पर फैक्ट्री के सीईओ को सजा हो सकती है या तीन महीने के लिए फैक्ट्री सील की जा सकती है। इसलिए गुरुवार को गृह मंत्रालय ने इस बाबत देश के सभी राज्यों को एक पत्र लिखा है। पत्र में दिशानिर्देशों को स्‍पष्‍ट करते हुए कहा गया है कि किसी भी फैक्‍ट्री में अगर कोई कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसके मालिक पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी। नेशनल सेंट्रल डिजीज कंट्रोल के डायरेक्टर सुजीत सिंह ने कहा कि कोरोना के खिलाफ सर्विलांस सिस्टम शुरुआती वेपन है।अभी करीब 9 लाख लोग सर्विलांस सिस्टम पर हैं। प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में  बताया गया कि देश में 23 मार्च से पहले कोरोना वायरस  के मामले दोगुने होने की रफ्तार 3 दिन मापी गई थी। इसके बाद लॉकडाउन लागू किया गया, जिसके परिणाम बाद में दिखने शुरू हुए। बीते  29 मार्च को वायरस के दोगुने होने की रफ्तार 5 दिन हो गई। इसके बाद 6 अप्रैल देश में 10 दिन में कोरोना संक्रमण के मामले दोगुने हो रहे हैं। अगर देश में लॉकडाउन ला लगाया गया होता तो आशंका जताई गई है क‍ि इस समय देश में कोरोना के 73,400 केस सामने आ गए होते। नेशनल सेंट्रल डिजीज कंट्रोल के डायरेक्टर सुजीत सिंह ने कहा, कोरोना के खिलाफ सर्विलांस सिस्टम शुरुआती वेपन है। अभी करीब 9 लाख लोग सर्विलांस सिस्टम पर हैं।

अन्य खबरे