देश में एक दिन के अंदर कोरोना के 57 हजार से ज्यादा मामले
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना महामारी लगातार लोगों को अपनी चपेट में लेकर उसे संक्रमित करने का काम करने में बेहद सक्रिय है. भारत में सिर्फ एक दिन के अंदर कोरोना के 57 हजार से भी ज्यादा लोगों को संक्रमित किया है. इस महामारी के 57,982 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अगर मौत के आंकड़ों पर गौर करें तो कल हर तीसरे मिनट दो मरीजों की जान चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के कारण बीते 24 घंटे में 941 मरीजों की जान चली गई। भारत में अगर कोरोना के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक कुल 26,47,664 मामले हो चुके हैं। इनमें से 6,76,900 एक्टिव केस हैं। साथ ही कुल 19,19,843 मरीज या तो इस महामारी से उबर चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वहीं, अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 50,921 मरीजों की जान चली गई है। यानी इतने लंबे समय के बाद भी कोरोना का संकट बरकरार है.