Breaking News

देश में कोरोना समेत कई चुनौती, मुसीबत की दवाई सिर्फ मजबूती : मोदी

11 Jun, 2020 795

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के 95 वें वार्षिक सत्र के उद्घाटन भाषण को संबोधित किया. इससे पहले 2 जून को, प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, भारतीय उद्योग परिसंघ की वार्षिक आम बैठक में सबसे आगे भाग लिया था। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत बंगाली भाषा में की, ये कार्यक्रम कोलकाता में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि 95 साल से आईसीसी देश की सेवा कर रहा है। पीएम बोले कि आज के वक्त में देश का आत्मनिर्भर होना जरूरी है, दूसरे देशों पर अपनी निर्भरता कम करनी होगी। आत्मनिर्भर भारत को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जो चीज़ें हमें विदेश से मंगवानी पड़ती है, हमें विचार करना होगा कि वो हमारे देश में कैसे बने और फिर कैसे हम उसका निर्यात करें। पीएम ने कहा कि यही वक्त है कि लोकल के लिए वोकल हुआ जाए। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बड़े रिफॉर्म का ऐलान किया गया, अब उन्हें ज़मीन पर उतारा जा रहा है। मोदी ने कहा कि अपने गठन के बाद से आईसीसी ने अब तक काफी कुछ देखा है और भारत की विकास यात्रा का हिस्सा रहे हैं। इस साल की बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब देश कई मुश्किलों को झेल रहा है। आज देश में कोरोना वायरस है, टिड्डी की चुनौती हैं, कहीं आग लग जा रही है तो रोज भूकंप भी आ रहे हैं, इस बीच दो साइक्लोन भी आए हैं। कभी-कभी समय भी हमारी परीक्षा लेता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन के हारे हार, मन के जीते जीत. हमारी संकल्प शक्ति ही हमारा आगे का मार्ग तय करती है। जो पहले ही हार मान लेता है, उसके सामने नए अवसर नज़र नहीं आते हैं ऐसे में जीत के लिए लगातार प्रयास करने वाला ही सफलता पाता है और नए अवसर आते हैं।

 

अन्य खबरे