देश में कोरोना से मरनेवाले पहुंचे एक लाख के करीब
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत लगातार कोरोना का कहर जुल्म धा रहा है. शुक्रवार को कोरोना की वजह से हुई मौतों का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 81,484 नए मामले सामने आए और 1,095 मौतें हुई हैं. देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 63,94,069 हो गई है, जिसमें 9,42,217 सक्रिय मामले हैं. कोरोना संक्रमण से अबतक 53,52,078 लोगों को रिकवर किया जा चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या अब 99,773 हो गई है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार कलतक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,67,17,728 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,97,947 सैंपल कल टेस्ट किए गए. शुक्रवार को दिल्ली में 3,037 नए कोरोना के मामले, 3,167 रिकवरी और 40 मौतें दर्ज़ की गई. राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 2,82,752 हो गए हैं, जिसमें 2,50,613 रिकवरी और 5,401 मौतें शामिल हैं. सक्रिय मामले 26,738 हैं. इस दौरान महाराष्ट्र में 16,476 नए कोरोना के मामले, 394 मौतें और 16,104 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए. राज्य में कुल मामले बढ़कर 14,00,922 हो गए, जिनमें 37,056 मौतें और 11,04,426 डिस्चार्ज शामिल हैं. सक्रिय मामले 2,59,006 हैं. तमिलनाडु में 5,688 नए कोरोना के मामले, 5,516 रिकवरी और 66 मौतें दर्ज़ की गई. कुल मामले 6,03,290 हो गए, जिनमें 5,47,335 रिकवरी, 9,586 मौतें और 46,369 सक्रिय मामले शामिल हैं. बता दें कि लगातार कोरोना के खिलाफ मुहीम चलाने के बाद ऐसी स्थिति बरकरार है.