Breaking News

नीट परीक्षा घोटाला मामले में CBI का बड़ा एक्शन

29 Jun, 2024 313

राजस्थान के झालावाड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, नीट पेपर लीक का मामला इस समय सुर्ख़ियों में बना हुआ है, नीट पेपर लीक मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई हो रही है. पेपर लीक मामले में अब तक दर्जनों गिरफ्तारियां हो चुकी है. वहीं एक दर्जन के करीब मुकदमे भी दर्ज किए जा चुके हैं.  

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. पहले बिहार, लातूर, हजारीबाग, रांची, गोधरा ये वो जगह हैं, जिनका नीट पेपर लीक मामले से एक-एक कर कुछ न कुछ कनेक्शन सामने आ रहा है. वहीं अब शुक्रवार को नीट परीक्षा में धांधली के मामले के तार राजस्थान से भी जुड़े मिले. जी हाँ हम बात कर रहे है, झालावाड़ की जहां मेडिकल कॉलेज के दस छात्रों को गिरफ्तार किया गया. वहीं दिल्ली और मुंबई पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों  के साथ-साथ उनके अभिभावक और कॉलेज प्रशासन के भी होश उड़ गए.

बता दें की करीब एक हफ्ते पहले गोपनीय तरीके से इसकी कार्रवाई की गई थी. हालाँकि गिरफ्तार किए गए 10 छात्रों में से 8 छात्रों को जमानत पर छोड़ दिया गया लेकिन अभी भी 2 छात्र पुलिस के गिरफ्त में है. इन छात्रों पर डमी कैंडिडेट के तौर पर परीक्षा देने का आरोप है इसकी पुष्टि झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के डीन सुभाष जैन ने की है. चौंकाने वाली बात यह है की मेडिकल कॉलेज के जिन छात्रों का नाम इस मामले से जुड़ा है और जिनकी गिरफ्तारी हुई है वह सभी हर पेपर के बदले 15 लाख रुपए लेकर डमी कैंडिडेट बने थे. 

अन्य खबरे