Breaking News

पत्नी सुनंदा की मौत मामले में शशि थरूर हुए बरी

18 Aug, 2021 709

संवाददाता/in24 न्यूज़
पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में बुधवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर को बरी कर दिया गया है। उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से यह बड़ी राहत दी गई है। बता दें कि शशि थरूर को दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 A (पति या उसके रिश्तेदार द्वारा अत्याचार) और धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोपी बनाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही अदालत ने फैसला सुनाया, इस पर शशि थरूर ने कहा कि बहुत आभार यॉर ऑनर। प्रताड़ना के साढ़े 7 साल हो चुके हैं। मैं आपके इस फैसले की सराहना करता हूं। गौरतलब है कि सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात दिल्ली के एक लग्जरी होटल के सुइट में मृत मिली थीं। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर पर पत्नी सुनंदा पुष्कर को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। कोर्ट में दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि पति शशि थरूर के साथ तनावपूर्ण रिश्तों की वजह से सुनंदा पुष्कर मानसिक रूप से परेशान थीं। सुनंदा पुष्कर की मौत से कुछ दिन पहले उनकी अपने पति से हाथपाई हुई थी और इसके निशान शरीर पर मौजूद थे। आरोपों के मुताबिक, शशि थरूर ने पुष्कर को प्रताड़ित किया जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की।

अन्य खबरे