Breaking News

पाकिस्तानी गोलाबारी में एक भारतीय जवान शहीद

22 Jun, 2020 804

संवाददाता/in24 न्यूज़।
पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों को लगातार सीमा पर अंजाम देता रहता है. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिससे सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास और कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अब भी मोर्टार दागे जा रहे हैं और गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात सेना का एक जवान घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुआ यह चौथा सैन्यकर्मी है। पाकिस्तान ने राजौरी जिले में चार और 10 जून को गोलीबारी की थी, जिनमें दो जवान शहीद हुए थे और 14 जून को पुंछ जिले में सीमा पार गोलीबारी में एक अन्य जवान शहीद हुआ था।

अन्य खबरे