पाकिस्तान के लिए जासूसी करनेवाले सात आरोपी गिरफ़्तार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपने देश में भी गद्दारों की कमी नहीं है. दुश्मन देश पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश इंटेलीजेन्स विभाग ने केंद्रीय इंटेलीजेन्स एजेंसी और नेवल इंटेलीजेन्स के सहयोग से एक ऑपरेशन डॉलफिन के तहत पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा हवाला ऑपरेशटर सहित नौसेना से जुड़े सात लोगों को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस मामले में कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक गौतम सवांग ने शुक्रवार को बताया कि पकड़े गए लोग विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त कर मिलिटरी से जुड़ी खुफिया जानकारी और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जुटा रहे थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इस बीच, इंटेलीजेन्स विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इस मामले में कुछ अन्य लोग शामिल होने की आशंका और उनकी खोजबीन जारी है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन जासूसों के लिंक्स किसी सरकारी अधिकारियों से है या नहीं। यही नहीं, पुलिस यह जानने की कोशिश में है कि क्या जासूसों ने अभी तक क्या देश से जुड़ी कोई जानकारी लीक की है या है।