Breaking News

पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएमएंथनी अल्‍बनीज पहुंचे टेस्ट मैच देखने

09 Mar, 2023 936

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्‍बनीज (Anthony Albanese) के साथ टेस्ट मैच देखने पहुंचे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने एक खास रथ से स्टेडियम का जायजा भी लिया। पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज पहले दिन का खेल देखेंगे। मैच से पहले दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तान को सम्मानित किया और उन्हें खास टेस्ट मैच की खास टोपी भी दी। इसके बाद एक खास गाड़ी में दोनों नेताओं ने स्टेडियम का एक चक्कर भी लगाया। इस दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा है। बता दें कि दोनों प्रधानमंत्री की मौजूदगी से मैच और रोमांचक होने वाला है।

अन्य खबरे