Breaking News

पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी ओणम की शुभकामनाएं

21 Aug, 2021 675

संवाददाता/in24 न्यूज़
केरल का सबसे प्राचीन और पारंपरिक त्यौहार ओणम का आज मुख्य पर्व है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार की शुरुआत 12 अगस्त को हुई थी और समापन 23 अगस्त को होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओणम के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। केरल में मनाया जाने वाला ओणम एक कृषि पर्व है। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि ओणम पर्व की सभी को बधाई। यह त्योहार नई फसल के आगमन की खुशी मनाने का अवसर है। यह किसानों के अथक परिश्रम को दर्शाता है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता भाव दर्शाने का अवसर भी है। वहीं  पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि सकारात्मकता, भाईचारे और सद्भाव के पर्व ओणम के विशेष अवसर पर आप सभी को शुभकामनाएं। मैं सभी के अच्छे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं। ओणम हर साल श्रावण शुक्ल की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। बता दें कि ओणम का त्योहार फसल कटाई के मौके पर मनाया जाने वाला पर्व है, जो विशेष रूप से केरल राज्य में मनाया जाता है। ओणम पर्व को केरल का राष्ट्रीय पर्व भी कहा जाता है ओणम का त्योहार हर साल सितंबर में राजा महाबली के स्वागत के लिए मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के मुताबिक, ओणम का त्योहार पहले महीने चिंगम की शुरुआत में मनाया जाता है। दस दिन तक चलने वाले इस उत्सव में पहला और आखिरी यानी दसवां दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह केरल में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

अन्य खबरे