Breaking News

पीएम मोदी ने दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी

06 Jul, 2021 782

 

संवाददाता/in24 न्यूज़.
तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर खुद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परम पूज्यनीय दलाई लामा से टेलीफोन पर बात कर उन्हें 86 वें जन्मदिन की बधाई दी। हम उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। गौरतलब है कि दलाई लामा पिछले छह दशकों से भारत में रह रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग उनको मानते हैं।

अन्य खबरे