Breaking News

पीएम मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

26 Sep, 2022 548

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज से शुरू हुई नवरात्रि (Navratri) के अवसर पर देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि आस्था और विश्वास का यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा कि शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आस्था और विश्वास का यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय माता दी! सभी के सुखमय और आरोग्य से परिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ आज से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। मेरी कामना है कि उनकी कृपा से हर किसी का जीवन सुख, सौभाग्य और आरोग्य से परिपूर्ण हो। बता दें कि कोरोना की वजह से करीब दो साल बाद इस बार अच्छी तरह नवरात्रि मनाई जा रही है।

अन्य खबरे