Breaking News

पीएम मोदी ने युवाओं को समर्पित किया विश्व युवा कौशल दिवस

15 Jul, 2020 1036

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सबसे युवा देश के तौर पर पूरी दुनिया में भारत की विशिष्ट पहचान बनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा युवाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया है. पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा समय में कुशलता युवाओं की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन 21वीं सदी के युवाओं को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए ये बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि बदलते हुए तरीके ने युवाओं की कुशलता में कई बदलाव किए हैं, जिसे हमारे युवा अपना भी रहे हैं। पीएम ने कहा कि आज दुनिया में स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में कई तरह के अवसर हैं। पीएम मोदी ने विश्व युवा कौशल दिवस और स्किल इंडिया मिशन की पांचवीं वर्षगांठ पर बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल ने वर्क कल्चर और नेचर ऑफ जॉब को बदलकर रख दिया है। युवा इसके मुताबिक खुद को तेजी से ढाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के युवाओं की सबसे बड़ी ताकत स्किल ही है। उनमें इसे हासिल करने की क्षमता है। गौरतलब है कि पूरी दुनिया के अनेक क्षेत्रों में भारतीय युवाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.

अन्य खबरे