दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी
31 Mar, 2019
1139
संवाददाता/in24 न्यूज़।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में खबर आ रही थी कि वे दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, उस बारे में कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची में अमेठी से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम था. लेकिन कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने फैसला किया कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने फैसला किया है कि राहुल गांधी की दूसरी सीट केरल में वायनाड होगी. कांग्रेस का मानना है कि वायनाड जिला, जो 2018 की विनाशकारी बाढ़ में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, अगर कांग्रेस अध्यक्ष सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें इसका फायदा होगा.