बेनामी संपत्ति वालों पर नकेल कसेगी उत्तराखंड सरकार
संवाददाता/in24 न्यूज़.
मेहनत से कमाई गई संपत्ति और बेईमानी से कमाई गई संपत्ति में बहुत फ़र्क होता है. जिन लोगों के पास बेनामी संपत्ति है उनपर नकेल कसने की तैयारी उत्तराखंड सरकार शुरू करने जा रही है. गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. इस पर हमलोग जोरशोर से काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने काला धन से संपत्ति अर्जित की है. साथ ही धन के स्त्रोत को छिपा रखा है. सरकार ऐसे सभी लोगों के खिलाफ एक कानून 'बेनामी संपत्ति अधिनियम' लेकर आ रही है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह भ्रष्टाचार को लेकर काफी शख्त नजर आ रहे हैं. काला धन छिपाने वालों की अब खैर नहीं. प्रदेश में काला धन से अर्जित की गई संपत्ति वालों पर शिकंजा कसेगा. इससे पहले उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीज बम की शुरुआत की थी. उत्तराखंड में कई त्योहार प्रकृति और संस्कृति को समर्पित है. इन्हीं में एक नाम है हरीला जो हरियाली का प्रतीक है और सावन के आगमन और प्रकृति को समर्पित है.