Breaking News

पीएम मोदी समेत पूरे देश ने नौ मिनट तक दीया जलाया

06 Apr, 2020 938

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट तक देश ने कोरोना से लड़ने के संदर्भ में एकसाथ दीप प्रज्वलन किया. कोरोना वायरस संकट से निपटने में राष्ट्र के सामूहिक संकल्प और एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर ‘रविवार रात नौ बजे नौ मिनट तक' करोड़ों देशवासियों ने अपने घरों की बत्ती बुझा दी और दीये, मोमबत्ती तथा मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने आवास पर दीया जलाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी बड़े मंत्री और नेताओं ने अपने-अपने घरों की लाइट बंद करके दीया और मोमबत्ती जलाई। उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका है जब मोदी ने लॉकडाउन के दौरान इस वैश्विक महामारी के खिलाफ लोगों को एकजुट करने की कोशिश की। लॉकडाउन से ठीक पहले 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दौरान भी लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर ताली, थाली और घंटी आदि बजा कर कोरोना वायरस संकट का मुकाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साह बढ़ाया था। रविवार रात नौ बजते ही, ज्यादातर घरों में बत्तियां बुझा दी गई और लोगों ने बालकनी में खड़े होकर मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाई। जबकि, कइयों ने दीये और मोमबत्ती भी प्रज्वलित किए. मोदी ने शुक्रवार को लोगों को से अनुरोध किया था कि वे कोरोना वायरस को पराजित करने के लिये सामूहिक संकल्प और एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये रविवार रात नौ बजे नौ मिनट के लिए लाइट बुझा दें। इसके बाद पूरे देश ने एक नई ऊर्जा के साथ एकता के सूत्र में बांधकर यह सन्देश दिया कि संकट की घडी में देश एकसाथ है.

अन्य खबरे