Breaking News

पुलवामा में दो आतंकी ढेर

09 Dec, 2020 580

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आतंकवाद के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी मुठभेड़ जारी है। पुलवामा के तिकेन इलाके में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सेना और पुलिस के जवानों ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई। मुठभेड़ के साथ सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को अपनी ओर आता देख आतंकियों ने उन पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। हाल के दिनों में सेना के साथ मुठभेड़ में कई आतंकवादी मारे गए हैं और उनके मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। सुरक्षाबल के जवान रात दिन आतंकियों के खिलाफ अपने अभियान में लगे हुए हैं.  

अन्य खबरे