पुलवामा में सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकियों ने अब पुलवामा में एक सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. जानकारी के मुताबिक, इस बार आतंकियों ने पुलवामा में एक सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घर में घुसकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया. सब इंस्पेक्टर फारूख अहमद मीर को आतंकियों ने निशाना बनाया, जो उस वक्त घर पर ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने अपने उनके घर में घुसकर उनको अगवा किया और उसके बाद उन्हें पास के ही खेत में ले जाकर गोली मार दी गई. इस हत्याकांड को दो से तीन आतंकियों ने अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर फारूख अहमद मीर आईआरपी की 23वीं बटालियन से थे और फिलहाल सीटीसी लेथिपोरा में तैनात थे. हालांकि, अभी तक इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया है इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है. बताया जा रहा है कि देर रात ये घटना हुई है. इसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बता दें कि जिस तरह से इस घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया गया है, उससे एक बार फिर टारगेट किलिंग को लेकर चिंता बढ़ने लगी है. क्योंकि पिछले एक महीने में आतंकियों ने कई आम नागरिकों की इसी तरह से गोली मारकर हत्या की है. जिसके बाद सुरक्षाबलों की कोशिशों से कुछ दिनों तक ये सिलसिला थमा, लेकिन अब एक सब इंस्पेक्टर की हत्या के बाद पुलिस और सेना के लिए एक बार से चुनौती पैदा कर दी है. बता दें कि आतंकियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी है.