Breaking News

पोखरण परीक्षण की 22 वीं वर्षगांठ आज

11 May, 2020 978

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज पोखरण 1998 परमाणु परीक्षणों की 22वीं वर्षगांठ पर देश गर्व कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दृढ़ नेतृत्व को याद किया और देश वैज्ञानिकों को सलाम किया. अपने पोस्ट में मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हमारा राष्ट्र उन सभी को सलाम करता है जो दूसरों के जीवन में सकारात्मक अंतर लाने के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठा रहे हैं. हमें 1998 में इसी दिन हमारे वैज्ञानिकों की असाधारण उपलब्धि याद है. यह भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था. इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि 1998 के परमाणु परीक्षणों की वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर साथी नागरिकों को बधाई. इस अवसर पर हम राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने में वैज्ञानिक समुदाय के अतुलनीय योगदान का जश्न मनाते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया को कोविड-19 से मुक्त बनाने के प्रयास में तकनीक बहुत मददगार रही है. मैं कोरोना वायरस को हराने के लिए नए तरीकों पर रिसर्च और इनोवेशन में आगे रहने वालों को सलाम करता हूं. इस ग्रह को और भी स्वस्थ और बेहतर बनाने के लिए हम तकनीक का इस्तेमाल करते रहेंगे।

अन्य खबरे